depression quotes in hindi | डिप्रेशन कोट्स इन हिंदी
जब एक दरवाजा बंद होता है, दूसरा खुल जाता है. लेकिन अक्सर हम उस बंद दरवाजे को इतने अफ़सोस के साथ देखते हैं कि जो दरवाजा खुला है उसे देख नहीं पाते।
- एलेक्जेंडर ग्रैहम बेल
____________________________________________
सात बार गिरो, आठ बार उठो।
- जापानी कहावत
____________________________________________
आगे बढ़ने का रहस्य है शुरुआत करना।
- मार्क ट्वेन
____________________________________________
यदि आपको एक घंटे के लिए ख़ुशी चाहिए, नींद लीजिये. यदि आपको एक दिन के लिए ख़ुशी चाहिए, फिशिंग पे जाइए. यदि आपको एक साल के लिए ख़ुशी चाहिए, विरासत में सम्पत्ति पाइए. यदि आप जीवन भर के लिए ख़ुशी चाहते हैं तो, किसी की मदद करिए।
- चाइनीज कहावत
____________________________________________
हालांकि दुनिया दुखों से भरी है, यह इन दुखों से पार पाने से भी भरी है।
- हेलेन केलर
____________________________________________
एक बार आप उम्मीद का चुनाव कर लें, फिर कुछ भी संभव है।
- क्रिस्टोफर रीव
____________________________________________
जो आप हो सकते हैं वो होने में कभी भी बहुत देर नहीं हुई होती है।
- जॉर्ज ऐलियट
____________________________________________
शायद रौशनी की कद्र समझने के लिए आपको अंधेरों को जानना होता है।
- मैडलीन एल’एंजल
____________________________________________
जो आप चाहते हैं उसे पाना ख़ुशी नहीं है. ये उन चीजों को सराहना है जो आपके पास हैं।
- अनाम
____________________________________________
अगर आप डिप्रेशन से बचना चाहते हैं तो खुद को व्यस्त रखें. मेरे लिए, कुछ ना करना ही दुश्मन है।
- मैट ल्यूकस
____________________________________________
एक बार आप नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदल दें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।
- विली नेल्सन
____________________________________________
दुखी रहिये. या खुद को मोटिवेट करिए. जो कुछ भी करना है, ये हमेशा आपका चुनाव होगा।
- वेन डायर
____________________________________________
पुरानी गलतियों को भूल जाओ. असफलताओं को भूल जाओ. अभी जो करने जा रहे हो उसके अलावा हर एक चीज को भूल जाओ- और उसे करो।
- विलियम ड्यरंट
____________________________________________
जब तक वो हो नहीं जाता तब तक वो असम्भव लगता है।
- नेल्सन मंडेला
____________________________________________
मेरे जनरेशन की सबसे बड़ी खोज यह है कि एक इंसान अपना ऐटीट्यूड बदलकर अपनी लाइफ बदल सकता है।
- विलियम जेम्स
____________________________________________
अगर आप अपनी यादाश्त की परीक्षा लेना चाहते हैं तो आज ये याद करने की कोशिश करिए कि लगभग एक साल पहले आप किस चीज को लेकर चिंतित थे।
- ई. जोसफ कौसमैन
____________________________________________
ये मायने नहीं रखता कि आप जीतते हैं या हारते हैं, मायने ये रखता है कि आप गेम कैसे खेलते हैं।
- ग्रांटलैंड राइस
____________________________________________
जितनी तेजी से आप गिरते हैं, उतनी तेजी से आप उछलते हैं।
- अज्ञात
____________________________________________
वो सबसे अन्धकार भरे क्षण ही हैं जब हमें प्रकाश देखने पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
- अरस्तु
____________________________________________
अंततः सर्दियों के बीच में मुझे पता चला कि मेरे अन्दर एक कभी ना हारने वाली गरमी है।
- ऐल्बर्ट कैमस
____________________________________________
सबसे अंधकारमय घंटे में सिर्फ साठ मिनट होते हैं।
- मौरिस मैनडेल
____________________________________________
ख़ुशी इस पर निर्भर नहीं करती कि आप कौन हैं या आपके पास क्या है. ये सिर्फ इस पर निर्भर करती है कि आप क्या सोचते हैं।
- डेल कार्नेगी
____________________________________________
आप सालों से खुद की निंदा कर रहे हैं, और इसने काम नहीं किया. खुद की सराहना करने की कोशिश करिए और देखिये क्या होता है।
- लुईस एल. हे
____________________________________________
कोई भी परफेक्ट नहीं है इसीलिए पेंसिलों में इरेज़र लगे होते हैं।
- अनाम
____________________________________________
ये मेरे लाइफ की फिलॉस्फी रही है कि निडरता के साथ सामना करने पर कठिनाइयाँ गायब हो जाती हैं।
- आइजैक ऐसिमोव
____________________________________________
दुया के 28 प्रसिद्ध कथन और विचार
जो आप नहीं कर सकते उसे आप जो कर सकते हैं उसमे बाधा मत बनने दीजिये।
- जॉन आर वुडेन
____________________________________________
महानता कभी गिरने में नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।
- कन्फ्यूशियस
____________________________________________
लड़ना छोड़ने से इनकार करने वाले इन्सान के लिए जीत हमेशा संभव होती है।
- नेपोलियन हिल
____________________________________________
यदि आप जानबूझ कर जितना आप हो सकते हैं उससे कम होने का प्लान करते हैं तो मैं आपको चेतावनी देता हूँ कि आप अपनी बाकी की ज़िन्दगी नाखुश रहेंगे।
- अब्राहम एच. मैस्लो
____________________________________________
अगर तुम नरक से गुज़र रहे हो तो चलते रहो।
- विंस्टन चर्चिल
____________________________________________
हम जो कुछ भी पीछे छोड़ चुके हैं आगे उससे कहीं बेहतर चीजें होनी हैं।
- सी.एस लुईस
____________________________________________
याद रखिये, आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपको हीन नहीं महसूस करा सकता।
- एलेनोर रोसवैल्ट
____________________________________________
कभी भी एक हार को आखिरी हार से कन्फ्यूज मत करें।
- एफ स्कॉट फिट्जरग्राल्ड
____________________________________________
वो करने के साथ शुरुआत करिए जो ज़रूरी है; फिर वो करिए जो संभव है; और अचानक ही आप असम्भव करने लगेंगे।
- संत फ्रांसिस
____________________________________________
ज़िन्दगी को खुद को मायूस नहीं करने दें; हर कोई जहाँ वो आज पहुंचा है उसे वहां से शुरू करना पड़ा था जहाँ वो था।
- रिचर्ड एल. इवांस
plz do not enter any spam link in the comment box
plz do not enter any spam link in the comment box