shayari status downloading | शायरी स्टेटस डाउनलोड

0

shayari status downloading | शायरी स्टेटस डाउनलोड 

shayari status downloading | शायरी स्टेटस डाउनलोड

नजरे झुकी है चेहरे पर नूर है...

जालिम की सादगी मे भी कितना गुरूर है..!!

──────────────────────────━❥

ताउम्र उसे मेरा मलाल रहे 

वो हो चुका है किसी और का.. 

कब तक उसका ख्याल रहे..!

──────────────────────────━❥

shayari status ❤❤❤ 💯 💯 💯 💘 💘

किसको समझ में आया भला ये प्रेम का रोग.....

उलझ-उलझ कर रह गये बड़े सुलझे-सुलझे लोग.....

──────────────────────────━❥

जो आपकी फिक्र ना करे,

उसका जिक्र करना छोड़ दो।।

──────────────────────────━❥

तुम मिल गई तो मुझ से नाराज है ख़ुदा ,

कहता है कि तू अब कुछ मांगता नहीं हैं !

──────────────────────────━❥

किस्मत को बदल के रख दें ऐसा हौंसला है

तू हां कर तो सही तेरे साथ तेरा प्यार खड़ा है

──────────────────────────━❥

दमदार शायरी स्टेटस

जान,,,,,
तुम पढ़ती हो मेरी शायरी
इसलिए तो लिख देता हूं

वरना मैं तो तुझे सिर्फ
महसूस कर के भी जी लेता हूं...

──────────────────────────━❥

जान,,,,
आपका साया भी पड़ जाए तो रूह 
               जी उठती है...

सोचिए खुद आपके आ जाने से मंजर 
              क्या होगा...?
                    ❤️

──────────────────────────━❥

देसी शायरी स्टेटस

मिलन-ए-दस्तूर तो देखो.... 

वो मेरे हाथों मे मेहंदी लगी देखना चाहता है, 
मेरा मेहबूब तोहफे मे मुझे पायल पेहनाना चाहता है.... 

──────────────────────────━❥

एक तो वो खुद किसी गज़ल जैसी है..,

उस पर कमाल ये कि वो शायरी भी करती  है..!!!

──────────────────────────━❥

Whatsapp Status Shayari

खैरियत नहीं पूछते मेरी, मगर ख़बर रखते हैं..

 मैंने सुना है कि वो, मुझ पर ही नज़र रखते हैं ... 

──────────────────────────━❥

ताउम्र जलते रहे हैं धीमी आंच पर,

तब जाकर ये चाय और इश्क़ मशहूर हुए है..... 

──────────────────────────━❥

Status Shayari in Hindi

मौत तू जवाब दे , लोंगो की भीड़ में अकेली हु, 

कम से कम तू तो मेरा हाथ थाम ले....

──────────────────────────━❥

मैं लोगों को अपना मान बैठती हु,

ये गलती मैं हर बार कर बैठती हु,

गुनहगार हु मैं ख़ुद की,

मैं लोगों से उम्मीदें पाल बैठती हु...

──────────────────────────━❥

Fb Status Shayari

तु मेरी दूसरी मोहब्बत है,

मैं तुझे अपने बाद चाहता हूॅं।

──────────────────────────━❥

तेरी दुनिया में नहीं रहता था,
फिर भी मैं तुझमें कहीं रहता था,

चांद तारे थे तेरी ज़ुल्फों में,
मैं भी बादल सा वहीं रहता था,

तुझको आकाश बनाता था मैं,
और मैं बन के ज़मीं रहता था,
 
ये जो वीरान सी आंखें हैं तिरी,
मैं बहोत पहले यहीं रहता था।

──────────────────────────━❥

शायरी स्टेटस हिंदी Love

इक एतबार था के जो टूटा नहीं कभी,

इक इंतजार था जो मैं करता चला गया।

──────────────────────────━❥

हर मजहब चीख रहा, ये वो उसूल नहीं जो मैंने सिखाएं, 

बस कातिलों के काफिले है, ये कोई तो इंसान सामने आए।

──────────────────────────━❥

ऐसे घुट-घुट कर जीना.. मुबारक कैसे कहलाए,

भरे है दिल मगर, हालात जबरन होंठ सिलते हैं।

──────────────────────────━❥

व्हाट्सएप स्टेटस शायरी

कल तक मेरी तेरी रूह में फर्क करना मुमकिन न था,

आज मेरे नाम के साथ तेरा नाम आना भी अच्छा नहीं।

──────────────────────────━❥

तेरे जाने के बाद अगर कुछ सलामत है तो,
घर की दीवार और मैं..

घर की चौखट पे बैठते हैं और बातें करते हैं,
तुम्हारा इंतजार और मैं।।

──────────────────────────━❥

आ बैठे ज़रा, कुछ तू अपनी कहे या मैं मेरी कहूं,

कि कल ये उमर ना रहे, तू ना हो या मैं ना रहूं।

إرسال تعليق

0تعليقات

plz do not enter any spam link in the comment box

plz do not enter any spam link in the comment box

إرسال تعليق (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !