Love shayari in Hindi | लव शायरी इन हिंदी
लिपटी रहती है तेरी याद ,यूँ एहसासों से ,
जैसे रूह लिपटी रहती है ,जिन्दगी भर साँसों से ..!!
====================================
दीवाने हैं आपके इस बात से एतराज़ नहीं
कैसे कहें कि आपसे हमें प्यार नहीं
कुछ तो कसूर है आपकी अदाओं का भी
अकेले हम गुनहगार नहीं...!! 😕😏
====================================
शायरियां कर कर के हम अधमरे हो गए है...
पर मजाल है जिसके लिए की थी मैंने उसके पल्ले पड़ी हो
====================================
यह दुनिया एक लम्हे में तुम्हे बर्बाद कर देगी,
मोहब्बत मिल भी जाये तो उसे मशहूर मत करना।
====================================
नहीं है राब्ता लेकिन मैं सदका देते रहती हूं
मुझे मालूम है वो अक्सर बीमार रहा करता है।
====================================
Heart Touching Love Shayari in Hindi
बाख़ुदा तू कितनी ख़ूबसूरत है,
तुझे हर रोज़ मैं लिख कर बताऊँगा,
ये चमकते तारे फ़लक में ही रहने दे,
तुझे मैं मेरी चाहत से रूबरू कराऊँगा |
====================================
हमको महफूज़ कर लिया जाए
हम अमानत हैं अगले वक़्तों की
====================================
कुछ यूँ भर लिया है मैंने अपनी आँखों में उन्हें,
अब ये आइना मुझे मेरी तस्वीर नहीं दिखाता।
====================================
"ख्वाहिशों का काफिला भी अजीब ही है,
अक्सर वहीँ से गुजरता है जहाँ रास्ता न हो..!"
====================================
इतने बेचैन इतने बेकरार क्यों हैं......
लोग जरूरत से ज्यादा होशियार क्यों हैं ?
सब को सबकी हर खबर है......
सब चलते - फिरते अखबार क्यों हैं !!✨✨
====================================
Love Shayari 😍
किसने बोला जोङो मुझे ......
अपने हाल पर छोङो मुझे .....
मैं पत्थर हूँ माना लेकिन......
इतना भी मत तोङो मुझे ....❣✨
====================================
दिल के बाज़ार में दौलत नही देखी जाती।
प्यार अगर हो जाये तो सूरत नही देखी जाती...!!!
====================================
मुझे मालूम है कि ये ख्वाब झूठे हैं
और ख्वाहिशे अधूरी हैं,
मगर जिन्दा रहने के लिए
कुछ गलतफहमियाँ भी जरूरी हैं ।
====================================
उदास चेहरों को लूट लेती है दुनिया ,
जरूरी है हर हाल में मुस्कुराते रहना ..!!
====================================
ढलती शाम सी ये उम्र और तन्हा तन्हा से हम,
है उम्मीदों का काफिला और वक़्त बहुत कम।
====================================
Love Shayari in Hindi 2 Lines
कुछ ऐसा चल रहा है वक्त मेरा,
न गुजर रहा है न संवर रहा है..
====================================
आदत सी लग गयी है तुम्हें हर वक्त देखने की,
अब इसे प्यार कहते है या पागलपन ये पता नहीं !
====================================
एक रोज "खत्म" हो जाएंगी सारी शरारतें मुर्शीद,
एक रोज हमारे नाम की भी "फातिहा" पढ़ी जाएगी..!!
====================================
लौट आती है हर बार दुआ मेरी खाली,
जाने कितनी ऊँचाई पर खुदा रहता है...
====================================
फिर नहीं आएगा कोई उसकी जगह पे यार,
मुझे मंज़ूर नहीं सूरज के बदले जुगनू हो...!!
====================================
Love Shayari in Hindi for Girlfriend
यही सारी बात हो और हम भी साथ हो...
ये दूर दूर का इश्क़ तड़पाता है रोज रोज़...!!
====================================
गैरों का कांटा निकालते रहे तमाम उम्र...
अब हमें काटों पर गुस्सा नहीं आता लेकिन...!!
====================================
तुम्हारे साथ का कुछ ऐसा असर हुआ है गहरा...
अजनबी लोग तक पूछते हैं वजह खुशदिली की...!!
====================================
घर बुलाकर किताबों भरा कमरा घुमाया उसने...
अब मुझे यकीन है उसकी बेपनाह मोहब्बत पर...!!
====================================
आंखों में आसूं और उसने कहा - मुझे जानें दो, और बस,
मैनें अपनें अंदर का सैलाब रोका और कहा - जाओ...!!
====================================
Love Shayari in English
और अंत में क्या हुआ ये पूछते हैं आप हमसे,
हुआ वही जिसके होने का डर रहे हम थे,
तब ये जाना कि कोई था ही नहीं मेरा वो,
और निकला जिसे अपना समझ मर रहे हम थे...!!
====================================
बाहर से अच्छे ही दिखते हैं, ये कुदरत की दुआ है,
अंदर से क्या कहें .... जानें दें, सब बढ़िया है...!!
====================================
जब सुनानें को कुछ होगा यकीन करो ज़रूर कहेंगे,
अब ये आलम है सोचने तक की इच्छा नहीं होती...!!
====================================
मैनें भरम रखा की ताज़ा रौशनी आती है उस दरार से...
ये मानना मुनासिब नहीं होगा की गरीबी में जी रहा हूं मैं...!!
====================================
वो खुश हैं की जंजीर ज़रा सी बढ़ा दी गई है आज,
मैनें पूछा तो कहते हैं कि अब उड़नें की तमन्ना नहीं होती...!!
====================================
Sad Love Shayari in Hindi
मैं खफा हुआ अकेले, अकेले ही रह गया,
वो नाराज़ गया अकेले, मगर, उसने कंधा बदल लिया...!!
====================================
ये आग मेरे सीने की बुझती क्यों नहीं कमबख्त,
मैं नहीं चाहता मेरी दुनियां राख राख हो जाए...!!
====================================
और जब दिल बुलाए तो सुन लिया क्यों नहीं करते,
हम तो सुनते हैं ना जब तुम्हारी चाहतें बुलाती हैं...!!
====================================
हां आती है तेरी याद बहुत आती है,
मगर ये मान अगर लूंगा तो अच्छा नहीं होगा...!!
====================================
नहीं चाहिए ऐसे तमाम रिश्ते जो मांगने को तैयार हों हरदम,
मुझे ज़रूरत लगी तो एक भी शख़्स नज़र नहीं आया...!!
====================================
Shayari Love story
बहुत गुमान हुआ एक दिन जीने का इस तरह,
एक अर्थी नज़र आई मुझे रस्ते में उसी शाम...!!
====================================
मैं पीता तो नहीं हूं लेकिन ये बात ज़रा और थी,
उसने होठों से लगाया और मुझसे इनकार नहीं हुआ...!!
====================================
कमाल का शख़्स है ये आईने में दिखनें वाला,
मुझसे पहले उसकी आंखों में इश्क दिखा था मुझको...!!
====================================
Love Shayari Copy
जानना है आपको कि क्या हुआ हमको,
बस इतना समझ लीजिए कि खुदा रूठ गया है...!!
====================================
नहीं तो और कुछ मांगा था,
मगर उनका मिलना ज़रूरी था,
नहीं मिलता जहां में कुछ भी कोई बात नहीं,
ये समझो उनका मिलना वाकई ज़रूरी था...!!
====================================
Hindi Shayari
तुम सुकून से हो इससे ज्यादा क्या चाहिए,
हमें तो जो चाहिए बस तुम्हीं चाहिए,
किराए की मांग भी नहीं करते और रहते हो मज़े से,
बस तुम्हीं तुम्हीं एकदम तुम्हीं चाहिए..!!
====================================