2 line shayari on kitab | टू लाइन शायरी
किताब-ए-दिल का कोई भी पन्ना सादा नहीं होता
निगाह उस को भी पढ़ लेती है जो लिखा नही होता
__________________________________
यूँ ना पढिये कहीं कहीं से हमे, हम इंसान है किताब नही।
__________________________________
वो कटी फटी हुई पत्तियां, और दाग़ हल्का हरा हरा,
वो रखा हुआ था किताब में,मुझे याद है वो ज़रा ज़रा..!
__________________________________
कुछ पन्ने क्या फटे ज़िन्दगी की किताब के,
ज़माने ने समझा हमारा दौर ही ख़त्म हो गया
__________________________________
अब जिन किताबों में मुहब्बत ढूँढ़ते हो तुम,
वैसी किताबें मैं बहुत पहले ही लिख डाला।
__________________________________
जिंदगी को खुली किताब न बनाओ
क्योंकि लोगों को पढ़ने में नहीं
पन्ने फाड़ने मे मजा आता है ।
__________________________________
वक़्त मिले तो प्यार की किताब पढ़ लेना,
हर प्यार करने वाले की कहानी अधूरी होती है।
__________________________________
ये किताबी नहीं, जीवन का गणित है साहब ,
यहाँ दो में से एक गया तो कुछ नहीं बचता।
चाहे जीवन साथी हो या दोस्त ।
__________________________________
खुली किताब थी
फूलों भरी ज़मीं मेरी
किताब मेरी थी
रंग-ए-किताब उस का था
__________________________________
एक कहानी है हर शख़्स यहाँ यूँ तो,
बस हर क़िताब यहाँ खुली नहीं होती।
__________________________________
रात भर चलती रहती हैं उंगलियाँ मोबाइल पर,
किताब सीने पे रख कर सोये हुए जमाना हो गया
__________________________________
ज़िंदगी की किताब में धैर्य का कवर होना बहुत जरूरी है,
क्योंकि वही हर पन्ने को बांधकर रखता है ।
__________________________________
मुझको पढ़ पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं,
मै वो किताब हूँ जिसमे शब्दों की जगह जज्बात लिखे है।
__________________________________
पुस्तक आपकी समझ विकसित कर सकती है,
हृदय को भार मुक्त कर सकती है
और आत्मा से संवाद कर सकती है.
जेसन एलिस
Here are worse crimes than burning books. One of them is not reading them.
Joseph Brodsky
__________________________________
यहाँ किताबें जलाने से भी बदतर अपराध हैं.
उनमें से एक है, उन्हें न पढ़ना.
जोसेफ ब्रोडस्की
Make it a rule never to give a child a book you would not read yourself.
George Bernard Shaw
__________________________________
यह नियम बनाएं कि बच्चे को कभी ऐसी किताब न दें, जिसे आप खुद नहीं पढ़ेंगे.
जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
I do believe something very magical can happen when you read a good book.
J K rowling
__________________________________
मेरा मानना है कि जब आप एक अच्छी किताब पढ़ते हैं, तो कुछ बहुत ही जादुई हो सकता है.
जे के राउलिंग
A book can open the mind, free the heart, and speak to the soul.
Jason Ellis
__________________________________
पुस्तक आपकी समझ विकसित कर सकती है, हृदय को भार मुक्त कर सकती है और आत्मा से संवाद कर सकती है.
जेसन एलिस
जब मैं उन सभी किताबों के बारे में सोचता हूँ, जो मुझे अभी पढ़ना बाकी है, तो मैं आगामी ख़ुशी को लेकर बेफ़िक्र हो जाता हूँ.
जूल्स रेनार्ड
plz do not enter any spam link in the comment box
plz do not enter any spam link in the comment box